फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खत्म हो गया तो शेल्टर होम पर हंगामा और मारपीट, भाजपा ने उठाए सवाल

Wed, 15 Apr 2020 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महिपालपुर स्थित शेल्टर होम में खाना खत्म होने पर वहां रह रहे लोगों ने मंगलवार सुबह जमकर हंगामा किया। भड़के लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट भी की। मामला बढ़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद माहौल शांत हुआ। प्रशासन भी मौके पर पहुंचा था। वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


वसंतकुंज (साउथ) थाना इलाके के महिपालपुर में 30 मार्च को शेल्टर होम बनाया गया था। इसमें कुछ स्थानीय व लॉकडाउन में फंसे बाहर के लोग हैं। इस शेल्टर होम में 120 लोग ठहरे हुए थे। रात को इस शेल्टर होम में 170 लोग आ गए। प्रशासन ने इसका ध्यान नहीं रखा। मंगलवार सुबह खाना कम पड़ गया और कुछ लोगों को खाने को नहीं मिला। भूखे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

भाजपा ने खाने की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
लॉकडाउन में दिल्ली सरकार की ओर से दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर भाजपा ने सवाल उठाए है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर खाने की सैंपल जांच करवाने की मांग की है। उपराज्यपाल को भेजे पत्र में कहा गया है कि कोरोना संकट के चलते सभी सरकारी, गैर सरकारी एजेंसियां आम नागरिकों की सुविधाओं के लिए काम करने का भरसक प्रयास कर रही हैं। सभी बेहतर योगदान दे रहे है, लेकिन सरकारी केंद्रों में बांटे जाने वाले खाने की गुणवत्ता की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें