फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड रिजल्टः नोएडा में लड़कियों ने मारी बाजी

Sat, 31 May 2014 06:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल के रिजल्ट में नोएडा में लड़कियों ने बाजी मारी है। यहां के करीब-करीब सभी स्कूलों में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा है। अधिकांश स्कूलों में रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन


जबकि नोएडा का ओवर ऑल रिजल्ट करीब 97 फीसदी रहा। इसके अलावा दस स्कूलों में लड़कियों का पास प्रतिशत 100 फीसदी है।

नोएडा कन्या इंटर कॉलेज भंगेल की 187 छात्राओं में से सभी पास हैं। यही रिजल्ट चेतराम शर्मा कन्या इंटर कॉलेज सदरपुर का रहा। यहां की 121 छात्राओं में से सभी उत्तीर्ण हैं।

इसके अलावा नवजीवन इंटर कॉलेज में 152 परीक्षार्थियों में से 82 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं थीं, यहां का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा।

इसके अलावा श्याम सिंह स्मारक सर्फाबाद, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज गढ़ी चौखंडी, केसीएस इंटर कॉलेज बरौला और गांधी स्मारक हाईस्कूल चौड़ा रघुनाथ पुर में छात्राओं का रिजल्ट 100 फीसदी आया।
विज्ञापन


वहीं राजकीय इंटर कॉलेज में भई सभी छात्राएं पास हैं। नोएडा के 11 स्कूलों के 1602 परीक्षार्थियों में से 47 का कंपार्टमेंट आया है। इसमें से कंपार्टमेंट पाने वाले छात्रों का प्रतिशत 90 फीसदी रहा।
विज्ञापन


नोएडा के टॉप टेन की लिस्ट
क्रम नाम..प्रतिशत..........कॉलेज
1. दिवाकर...89.33...संत युवराज सिंह हाईस्कूल, बरौला
2. रेशमा...88.67...नोएडा कन्या इंटर कॉलेज, भंगेल
3. प्रीति...88.33...श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, गढ़ी चौखंडी
4. रेखा...88.00...चेतराम शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, सदरपुर
5. पूनम 87.50...चेतराम शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, सदरपुर
6. शिखा...87.30...चेतराम शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, सदरपुर
7. शहनाज... 86.80...हाईस्कूल छिजारसी
8. पूजा शर्मा...86.30...श्याम सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, सर्फाबाद
9. राकेश यादव... 86.10...श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, गढ़ी चौखंडी
10. नेहा शर्मा...86...श्याम सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, सर्फाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें