फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के साथ मारपीट कर बाइक और मोबाइल लूटे

Sat, 31 May 2014 05:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा की कासना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि चार लोगों ने उससे बाइक और नकदी आदि लूट ली थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


जिससे उसे अदालत की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट में प्रार्थना-पत्र देकर निदामपुर निवासी अधिवक्ता मनोहर ने आरोप लगाया था कि चार अप्रैल को वह अदालत से घर के लिए बाइक पर चला था।

कासना गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे ओमप्रकाश, महेंद्र समेत चार लोगों ने बाइक रोककर मारपीट करनी शुरू कर दी और उससे सोने की चेन, बाइक और मोबाइल के अलावा करीब सात सौ रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने कासना पुलिस से इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित को अदालत की शरण में जाना पड़ा।

सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें