फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफार्म पर फिर खर्च होंगे करोड़ों

Sat, 19 Apr 2014 02:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ आनन-फानन में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का बदला गया यूनिफार्म का रंग एक बार फिर से बदलने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को सौंपा है। प्रस्ताव के अनुसार बच्चों को खाकी रंग की कमीज की जगह सफेद रंग की कमीज पहननी होगी।

ऐसा हुआ तो एक बार फिर से इस बदलाव की वजह से यूनिफार्म में प्रदेश सरकार करोड़ों रुपये का बजट खर्च करेगी। पिछले कई वर्षों से परिषदीय स्कूल के बच्चों का यूनिफार्म नीले रंग का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता बदलने के साथ ही इस रंग को भी स्कूल से हटाया गया। सपा सरकार ने बच्चों के इस यूनिफार्म को नीले रंग की बजाय खाकी रंग में तब्दील कर दिया।

खाकी रंग के कमीज और पैंट न तो बच्चों को भा रहे हैं और न ही परिषद को। ऐसे में अब परिषद ने इस यूनिफार्म में तब्दीली का विचार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें