फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC से बोला मुख्तार का बेटा: 'जेल में पिता की जान को खतरा, जहां BJP की सरकार नहीं, उस राज्य की जेल में भेज दो'

Tue, 05 Dec 2023 04:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उमर अंसारी की याचिका में कहा गया है कि हत्या की कार्यप्रणाली ऐसी होगी कि किराये के हत्यारों को पुलिस किसी छोटे अपराध में गिरफ्तार कर बांदा जेल ले जाएगी जहां उनके पिता बंद हैं।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पिता को किसी गैर भाजपा शासित राज्य की जेल में स्थानांतरित करने की मांग की है। अंसारी फिलहाल उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत उमर अंसारी की ओर से दाखिल रिट याचिका में आरोप लगाया गया है कि उनके परिवार के सदस्यों को सरकार की ओर से उत्पीड़न का निशाना बनाया गया है और उन्हें विश्वसनीय जानकारी मिली है कि उनके पिता का जीवन गंभीर खतरे में है क्योंकि बांदा जेल में उनकी हत्या करने की साजिश चल रही है।

मुख्तार भाजपा नेता कृष्णानंद राय की हत्या समेत कई अन्य मामलों में आरोपी हैं। याचिका में कहा गया है कि हत्या के आरोपी लोगों में से चार लोगों की पहले ही हत्या हो चुकी है, जो उत्तर प्रदेश के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मिलीभगत का संकेत देता है।
विज्ञापन


उमर अंसारी की याचिका में कहा गया है कि हत्या की कार्यप्रणाली ऐसी होगी कि किराये के हत्यारों को पुलिस किसी छोटे अपराध में गिरफ्तार कर बांदा जेल ले जाएगी जहां उनके पिता बंद हैं। इससे उन्हें अपने पिता से निकटता मिलेगी। बेटे की याचिका में दावा किया गया है कि इन भाड़े के हत्यारों को जेल के अंदर हथियारों तक पहुंच प्रदान की जाएगी और सुरक्षा प्रणालियों में चूक के माध्यम से अंसारी पर हमला करने का अवसर दिया जाएगा, जिससे यह गैंग-वॉर की घटना जैसा लगेगा।

राजनीतिक लाभ की आशंका
उमर अंसारी का यह भी दावा है कि राजनीतिक लाभ के लिए उनकी योजना को 2024 के आम चुनाव से पहले और संभवतः दिसंबर 2023 के महीने में ही क्रियान्वित किए जाने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें