फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफदरजंग अस्पताल में मरीज का बिस्तर पर ही होगा अल्ट्रासाउंड, अस्पताल प्रशासन ने खरीदी मशीनें

Wed, 06 Nov 2019 06:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सफदरजंग अस्पताल में अब मरीज का बिस्तर पर ही अल्ट्रासाउंड होगा। अस्पताल प्रशासन ने हाल ही में आठ पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीनों की खरीद की है। अक्सर आपात स्थिति में अस्पताल आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को जांच कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। डॉक्टरों का कहना है कि पोर्टेबल मशीन से काफी फायदा होगा।

विज्ञापन


नसों और निमोनिया का लग सकेगा पता 
सफदरजंग अस्पताल के डॉ. कपिल गुप्ता ने बताया कि एक बॉक्स के आकार की इस पोर्टेबल मशीन के जरिये डॉक्टर मरीज के शरीर की नस, निमोनिया, फेफड़ों में पानी भरना इत्यादि का पता लगाया जा सकता है। 

रिपोर्ट के लिए नहीं करना होगा इंतजार
डॉक्टर बताते हैं कि अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट के लिए इंतजार की आवश्यकता नहीं है। जांच रिपोर्ट मशीन पर लगी स्क्रीन पर दिखाई देती है। डॉक्टरों का कहना है कि इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। 
विज्ञापन


रोज आते हैं 250 से ज्यादा मरीज
सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में रोज करीब 250  मरीज आते हैं। इनमें से अधिकतर को तत्काल अल्ट्रासाउंड, इको या अन्य तरह की जांच की जरूरत पड़ती है। फिलहाल अस्पताल के आईसीयू, आपातकालीन वार्ड और ऑपरेशन थियेटर में सुविधा दी गई है। 

जूनियर डॉक्टरों को दिया प्रशिक्षण
अस्पताल में पोर्टेबल मशीन आने के बाद अस्पताल के जूनियर डॉक्टर व अन्य स्टाफ को इसके बारे में जानकारी देने के लिए बाकायदा प्रशिक्षण भी दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें