केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को दिल्ली के किराड़ी इलाके में भूमिगत जलाशय (यूजीआर) का उद्घाटन किया। 15.90 मिलियन प्रतिदिन क्षमता वाले यूजीआर से इलाके के 1.25 लाख लोगों की प्यास बुझेगी।
इस मौके पर स्थानीय सांसद डॉ. उदित राज, विधायक अनिल झा, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव एसके श्रीवास्तव समेत जल बोर्ड के आला अधिकारी मौजूद रहे।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि इस तरह की योजनाओं को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। जिससे ज्यादा से ज्यादा घरों तक पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति की जा सके।
वहीं जलबोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि यूजीआर के साथ एक पंपिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा। जिससे पानी सप्लाई के प्रेशर को बेहतर बनाया जा सके। यह जल बोर्ड का हिस्सा है।
स्थानीय विधायक व सांसद ने इस योजना को जनता के लिए समर्पित बताया। इस इलाके में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।