फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में 15 केंद्रों पर आज सीपीएमटी

Sun, 20 Jul 2014 01:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (यूपी सीपीएमटी) रविवार को आयोजित होगा। इसके लिए गाजियाबाद में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब 8000 छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


जून माह में सीपीएमटी का पेपर रद्द होने केे चलते इस बार विशेष सतर्कता के साथ सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। शांतिपूर्वक सीपीएमटी करने के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। सुरक्षा के ही मद्देनजर सभी केंद्रों पर जैमर लगाने के साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी।

बायोमेट्रिक उपस्थिति के साथ होगी फोटोग्राफी
नकलविहीन सीपीएमटी परीक्षा संपन्न कराने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्रों की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी। इसमें छात्रों की उंगली के निशान लिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक छात्र की आईकार्ड के साथ फोटोग्राफी भी होगी। जिले में गाजियाबाद के अलावा हापुड़, गौतमबुद्धनगर, दिल्ली, बुलंदशहर सहित राजस्थान और हरियाणा के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

कड़ी सुरक्षा में पहुंचाए जाएंगे पेपर
पिछली गलती से सबक लेते हुए इस बार जिला प्रशासन ने सीपीएमटी के पेपर को केंद्र तक पहुंचाने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीएम विमल कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को परीक्षा के नोडल अधिकारी सीडीओ विनोद कुमार यदुवंशी और मुख्य कोषाधिकारी विश्वजीत राय की उपस्थिति में रविवार को सुबह साढे़ छह बजे पेपर नोडल आफिसर सुशील कुमार व ऐजीएमयू के सिटी रिप्रजेंटेटिव को सौंपे जाएंगे। फिर वहां से सुरक्षा में पेपर केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे।

सुबह 9.45 बजे के बाद नो एंट्री
रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे की पाली में सीपीएमटी परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9.15 मिनट बजे से छात्रों को प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा। साथ ही 9.45 मिनट केबाद आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा से पहले जारी होंगे डुप्लीकेट एडमिट कार्ड
एसडी डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल डा. मंजु गोयल ने बताया कि  जिन छात्रों का कारणवश एडमिट कार्ड छूट गया है, उन्हें केंद्र से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

इसके लिए छात्रों केपास इंटरनेट से अपलोड किए एडमिट कार्ड की कॉपी और फोटो होना चाहिए। इसके लिए छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


जिले में इन केंद्रों पर होगी सीपीएमटी
- एसडी डिग्री कॉलेज
- एसडी इंटर कॉलेज
- जीजीआईसी विजयनगर
- एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज
- ब्लूम पब्लिक स्कूल, प्रतापविहार
- दुर्गावति हेमराजटाह सरस्वती विद्या मंदिर
- इंग्राहम अंग्रेजी स्कूल, हापुड़ रोड
- मेवाड़ इंस्टीट्यूट, वसुंधरा
- एचआर इंस्टीट्यूट
- ट्राइडेंट इंस्टीट्यूट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें