फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बवाना हत्याकांड के दो वांछित शूटरों को मुठभेड़ में दबाेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर की थी हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने बाहरी दिल्ली के बवाना में इस महीने हुई 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित हिमांशु भाऊ-विक्की हाडल गिरोह से जुड़े दो शूटरों हर्ष वासने (19) और विपिन उर्फ श्याम सुंदर (20) को रोहिणी में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों को 29 जुलाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि दोनों शूटर एक और हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि कार्रवाई में हर्ष ने एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) प्रवीण दहिया पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपियों के स्कूटी पर गोली चलाई, जिससे वह फिसल गया। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की टीम ने दोनों आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अर्द्धस्वचालित पिस्तौल, छह कारतूस, दो खोखे और एक चोरी का स्कूटी बरामद किया है। विशेष पुलिस आयुक्त धालीवाल ने बताया कि दोनों पर 18 जुलाई को बाहरी दिल्ली के पूठ खुर्द इलाके में जोगिंदर उर्फ काला की हत्या का आरोप है। दिनदहाड़े जोगिंदर को छह गोलियां मारी गई थीं और बाद में उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में बवाना थाने में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें वांछित विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ और विक्की उर्फ हाडल ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए अपने गिरोह में शामिल किया था। पुलिस का दावा है कि हत्या को अंजाम देने से पहले दोनों ने लक्ष्य की रेकी भी की थी। आरोप है कि यह हत्या गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ और विकी उर्फ हडल के कहने पर की गई थी। मूलरूप से जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश निवासी हर्ष वाष्णे पुलिस गोपाल (19) दिल्ली में बवाना, दिल्ली और विपिन उर्फ श्याम सुंदर (19) पुत्र सर्वेश कुमार सुल्तानपुर डबास दिल्ली में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें