फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्त्री के वेश में तस्कर: लंबे-लंबे बाल और महिलाओं की तरह चाल, नशा तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला

Tue, 07 Jun 2022 07:54 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

ग्रेटर नोएडा में नशा तस्करी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में महिलाओं के वेश में दो युवक नशीला पदार्थ बेचते थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को महिलाओं के वेश में गांजा बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से 1.5 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया है। 

विज्ञापन

 

आरोपियों की पहचान कमल और अतुल के रूप में हुई है। दोनों ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके के निवासी हैं। दोनों महिलाओं के वेश में थे। मेकअप के साथ ही लंबे बाल भी लगाए हुए थे। पुलिस ने कहा कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत बीटा-2 पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

 
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में पिछले एक सप्ताह में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो बड़ी घटनाओं में लगभग 700 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस संबंध में 11 मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें