फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः शराब पीने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के यमुनापार में दो जगह शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि गोकलपुरी इलाके में ट्रक पर काम करने वाले देवपाल (40) ने दोस्तों से बैठकर ज्यादा शराब पी।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देवपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हर्ष विहार में अधिक शराब पीने से सबोली फन्नेखां चौक निवासी सतीश (30) की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शराब पिलाकर दोस्त ले उड़े नौ हजार रुपये

ग्रेटर नोएडा के जेवर निवासी एक युवक को शराब पिलाकर उससे दोस्तों ने नौ हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित को होश आया तो उसने पुलिस से शिकायत की। जानकारी के मुताबिक जेवर कस्बा निवासी राजकुमार ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। शनिवार शाम को वह तनख्वाह लेकर अपने घर गया था।

रास्ते में उसे उसके दो दोस्त मिल गए। उन्होंने तीनों ने एक साथ शराब पी और राजकुमार से दोस्त नौ हजार रुपये लूटकर ले गए। राजकुमार को जब होश आया तो उसने देखा कि नौ हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने जेवर कोतवाली में लूट की तहरीर दी है। लेकिन, पुलिस ने मामले को आपसी बताकर तहरीर नहीं ली है।
विज्ञापन

जमीन विवाद में ससुर ने बेटे-बहू को पीटा

ग्रेटर नोएडा के जहांगीरपुर कस्बे में जमीन हड़पने की नीयत ससुर ने बेटे और बहू को पीटा। पीड़ित ने अपने जेठ पर भी मारपीट का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक जहांगीरपुर निवासी जॉनी की पत्नी शीतल का आरोप है कि उसके ससुर और जेठ ने उसके पति के साथ मारपीट की और जब उसे बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने ससुर और जेठ के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि ससुर और जेठ उनकी जमीन को हड़पना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें