फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बदमाश: CCTV कैमरे पर काले पेंट का स्प्रे कर गैस कटर से काटते थे ATM, दो लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 21 Jan 2023 08:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शोहराब गिरोह का सरगना है। दोनों बदमाश मंकी कैप पहनकर बिना गार्ड वाले एटीएम को निशाना बनाते थे। आरोपी सीसीटीवी कैमरे पर काले पेंट का स्प्रे कर देते थे और गैस कटर से एटीएम को काटने के बाद रुपये निकाल लेते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल सेल ने एटीएम में सेंध लगाने वाले नूंह, मेवात के दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही, छह नंबर प्लेट और दो कारें बरामद की हैं। दोनों बदमाश शोहराब और समीर खान तीस वारदात कर चुके हैं। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी से दिल्ली और मध्य प्रदेश में एटीएम में चोरी करने के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


19 जनवरी को पुलिस को दोनों बदमाशों के पुल प्रहलादपुर इलाके में आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने स्पोर्ट्स ग्राउंड सूरजकुंड रोड पर घेराबंदी कर दी। शाम करीब छह बजे कार सवार दोनों बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चला रहा बदमाश यूटर्न लेकर भागने लगा। पीछे मौजूद टीम ने सड़क पर बैरिकेड लगाकर बदमाशों का रास्ता रोक दिया। इस पर शोहराब ने पिस्टल निकालकर पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई और बदमाशों को पकड़ लिया। 

शोहराब गिरोह का सरगना है। दोनों बदमाश मंकी कैप पहनकर बिना गार्ड वाले एटीएम को निशाना बनाते थे। आरोपी सीसीटीवी कैमरे पर काले पेंट का स्प्रे कर देते थे और गैस कटर से एटीएम को काटने के बाद रुपये निकाल लेते थे। पांच एटीएम से दोनों 87 लाख रुपये चुराए थे। इन पर दिल्ली में दो, ग्वालियर में दो और मुरैना में एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें