फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हीरा कारोबारी के कर्मियों से दो करोड़ की लूट, पार्टी को जेवर दिखाने जाते समय बदमाशों ने दिया अंजाम

Fri, 12 May 2023 02:35 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

 बुधवार शाम स्कूटी सवार बदमाशों ने हीरा कारोबारी के कर्मचारियों से दो करोड़ के जेवर लूट लिए। रामजन्म सैफी उर्फ दिलीप (35) और साथी रामू कुमार (28) करोल बाग से जेवर लेकर दक्षिणी दिल्ली आए थे। यहां कई पार्टी को जेवर दिखाने थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के हौजखास में बुधवार शाम स्कूटी सवार बदमाशों ने हीरा कारोबारी के कर्मचारियों से दो करोड़ के जेवर लूट लिए। रामजन्म सैफी उर्फ दिलीप (35) और साथी रामू कुमार (28) करोल बाग से जेवर लेकर दक्षिणी दिल्ली आए थे। यहां कई पार्टी को जेवर दिखाने थे। कालकाजी के एक जूलर से मिलने के बाद में दोनों मालवीय नगर जाने लगे। रास्ते में आउटर रिंग रोड, पंचशील इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर बैग लूट लिया। बैग में हीरे व सोने के 181 जेवर थे। रामजन्म के बयान पर पुलिस ने लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस, स्पेशल स्टाफ, एएटीएस के अलावा अपराध शाखा भी मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4:37 बजे उनकी टीम को हौजखास इलाके में लूट की कॉल मिली थी। फौरन थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पुलिस को रामजन्म और रामू मिले। दोनों ने बताया कि वह करोल बाग में एक हीरा कारोबारी के यहां काम करते हैं। इनका काम तैयार जेवर को दिल्ली के बाकी जूलर के पास ले जाकर पसंद करवाने का है। यह तैयार माल का सौदा करने के अलावा ऑर्डर भी लेते हैं। बुधवार को रामजन्म और रामू ने दोपहर करीब एक बजे करोल बाग से एक बैग में दो करोड़ के जेवर लिए और दक्षिण दिल्ली की ओर बाइक से आ गए। पहले कालकाजी में एक जूलर को जेवर दिखाए। इसके बाद बाइक से जूलरी लेकर मालवीय नगर की ओर जाने लगे। आउटर रिंग रोड पर निकलने के बाद पंचशील फुटओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे। दोनों ने पानी पीने के लिए अपनी बाइक रोकी। 
 

इसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। एक ने पिस्टल निकाल ली और रामू की कनपटी पर लगा दी। इस बीच दूसरे बदमाश ने कोई स्प्रे निकालकर रामजन्म के चेहरे पर डालने का प्रयास किया। बाद में दोनों बैग लूटकर वहां से फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी का कहना है कि दोनों ने 1.20 करोड़ रुपये के जेवर बताए हैं, लेकिन लूट को दो से ढाई करोड़ के बीच बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें