फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश: एक ही नल से पानी भरने को लेकर दो पक्ष भिड़े, तीन लोग पहुंच गए अस्पताल

Sun, 16 Jun 2024 06:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात पुलिस को झुग्गी में दो समुदाय के लोगों के बीच झगड़ा होने की दो पीसीआर कॉल मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को पता चला कि नहाने के लिए एक नल से पानी लेने को लेकर दो लोगों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
पानी भरने को लेकर दो पक्ष भिड़े - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 इलाके में शनिवार रात एक ही नल से नहाने के लिए पहले पानी भरने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग एक दूसरे पर लाठी डंडा से हमला कर दिया। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी पहचान सतीश, रिजवान और सलमान के रूप में हुई है। तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात पुलिस को झुग्गी में दो समुदाय के लोगों के बीच झगड़ा होने की दो पीसीआर कॉल मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को पता चला कि नहाने के लिए एक नल से पानी लेने को लेकर दो लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के लोग वहां आ गए और एक दूसरे पर डंडे से हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए इंदिरा गांधी अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अस्पताल पहुंची। जहां सतीश, रिजवान और सलमान का इलाज चल रहा था। इनके सिर, हाथ और पैर में चोटें लगी थीं। पुलिस ने सतीश और दूसरे पक्ष रिजवान का बयान लेकर गैर इरादतन हत्या का प्रयास और मारपीट के दो अलग अलग मामले दर्ज कर लिए।
 
विज्ञापन

छानबीन के बाद पुलिस ने बताया कि सतीश मजदूरी करता है और अपने परिवार के साथ द्वारका सेक्टर 23 स्थित झुग्गी में रहता है। सतीश जहां रहता है, वहां 15-16 झुग्गी हैं। इन झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए सार्वजनिक शौचालय और नहाने का इंतजाम है। पड़ोस की झुग्गी में रहने वाला सलमान जूस की रेहड़ी लगाता है। रात में काम करने के बाद दोनों लोग नहाने के लिए शौचालय गए थे। जहां एक नल से पहले पानी लेने को लेकर इनके बीच विवाद हो गया। शोर शराबा होने पर दोनों पक्षों के लोग वहां पहुंच गए और एक दूसरे से झगड़ा करने लगे। दोनों समुदाय के लोगों के होने की वजह से कुछ लोगों ने इस विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। वहीं पुलिस का कहना है दोनों पक्ष काफी अरसे से पड़ोसी की तरह रह रहे हैं और यह महज दो परिवारों के बीच झगड़ा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें