फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में पसरा मातम: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, हादसा या साजिशन दिया गया धक्का? पुलिस इस सवाल की तलाश में जुटी

Sat, 18 Jun 2022 08:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में शाहबाद डेयरी के बरवाला गांव में तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया। गोताखोरों ने बच्चों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक अनमोल व वंदना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शाहबाद डेयरी के बरवाला गांव में तलाब में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चों की मौत नहाने के दौरान हुई है या फिर किसी ने उन्हें तालाब में धक्का दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार मृत बच्चों की पहचान वंदना (9) और अनमोल (7) के रूप में हुई है। बच्चे अपने मां के साथ बरवाला गांव में रहते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर की है। पुलिस को सूचना मिली कि बरवाला गांव में दो बच्चे तालाब में डूब गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया। गोताखोरों ने बच्चों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के दुबौली गांव की रहने वाली वंदना की मां उर्मिला बरवाला गांव में रहती हैं और पास ही एक फैक्टरी में काम करती हैं। उसने बताया कि वह अपने पति से अलग रहती है। उसके चार बच्चे हैं। जिसमें दो बच्चे उसके पास रहते हैं जबकि दो उसके पति के पास रहते हैं। गुरुवार को वह काम पर गई थी। किसी ने फोन कर वंदना के तालाब में डूबने की जानकारी दी। जांच में पता चला कि घटना के समय वंदना अपने भाई को बुलाने के लिए गई थी। इस दौरान बच्चों को तालाब में नहाते देख वह भी नहाने लगी। बताया जा रहा है कि उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई।
विज्ञापन

वहीं हरदोई के संजना गांव की रहने वाली अनमोल की मां कांति ने बताया कि वह उर्मिला के पड़ोस में रहती है। वह फैक्टरी में काम करती है। उसका पति लुधियाना में काम करता है। घटना वाले दिन वह काम पर गई थी। उसे किसी ने फोन कर घटना की जानकारी दी। चार पांच दिन पहले भी अनमोल तालाब में नहाने चला गया था। उसे इस बात को लेकर डांटा था। इसके बावजूद वह तालाब में नहाने गया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें