फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: दो भाईयों ने लॉन्ड्री वर्कशॉप से 12 सौ जींस पैंट चुराई, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Tue, 21 Jun 2022 05:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले दो भाईयों बापरौला गांव स्थित एक लॉड्री वर्कशॉप से 12 सौ जींस पैंट चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस टेंपो की पहचान कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
पुलिल की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से दिल्ली नौकरी करने आए दो भाई जल्द अमीर बनाने के लिए चोरी करने लगे। दोनों एक टेंपो किराए पर लेकर बापरौला गांव स्थित एक लॉन्ड्री वर्कशॉप से 12 सौ जींस पैंट चुराकर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए टेंपो की पहचान कर आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई की तलाश कर रही है। पुलिस जींस पैंट और वारदात में इस्तेमाल टेंपो बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

 
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि उत्तम नगर निवासी वेद प्रकाश तिवारी ने 13 जून को बापरौला स्थित अपनी लॉन्ड्री वर्कशॉप से 1296 जींस पैंट चोरी होने की शिकायत की। उसकी शिकायत पर रणहौला थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। पुलिस ने घटना वाली रात वर्कशॉप के पास एक टेंपो को संदिग्ध हालत में देखा। टेंपो मालिक की पहचान कर पुलिस किरण गार्डन स्थित उसके मालिक संजय के पास पहुंची।
 
संजय ने बताया कि सुखीराम पार्क निवासी राजू ने टेंपो को किराए पर लिया था। राजू और उसका भाई संजीव बापरौला गांव पहुंचने के बाद उसे अपनी कार में बिठा दिया और टेंपो लेकर खुद ही चले गए। दोनों टेंपो में जीन्स पैंट लाद कर सुखीराम पार्क में उतारा। 15 जून को राजू ने फिर से टेंपो मालिक को फोन किया और कहा कि जींस पैंट निहाल विहार के एक वाशिंग वर्कशॉप में पहुंचा दे। संजय के निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की गई जींस पुलिस ने ख्याला से बरामद कर ली। 
विज्ञापन


संजीव ने बताया कि वह गांव बदाईपुर, फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। वह तीन साल पहले अपने भाई राजू के साथ दिल्ली नौकरी की तलाश में आया था। जल्द अमीर बनने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। पुलिस राजू की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें