फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में आज भी दो बड़े प्रदर्शनः पुलिस तैयार, मोबाइल-इंटरनेट पर पाबंदी के आसार

Fri, 20 Dec 2019 04:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कल भी हुए थे विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली में दो बड़े विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर एक बजे भीम आर्मी की ओर से जामा मस्जिद गेट नंबर-1 से जंतर-मंतर तक मार्च का आह्वान किया गया है। 

विज्ञापन


दूसरी ओर कुछ संगठनों की ओर से शुक्रवार को शाम पांच बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट-7 पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। 

बृहस्पतिवार को पुलिस की ओर से किए गए इंतजाम को शुक्रवार को दोबारा दोहराया जा सकता है। इसमें मोबाइल व इंटरनेट पर पाबंदी के अलावा धारा-144 भी शामिल है। 
विज्ञापन


जामिया मिल्लिया और जसोला विहार शाहीन बाग स्टेशन बंद

वहीं प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के अलावा राजधानी में आने वाले बार्डर इलाकों में भी जाम की स्थिति हो सकती है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही प्रदर्शनों की पुलिस ने अनुमति नहीं दी है।

दिल्ली मेट्रो ने जामिया मिल्लिया और जसोला विहार-शाहीन बाग स्टेशनों को बंद कर दिया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में होने वाले विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए मेट्रो ने यह कदम उठाया है।

डीएमआरसी के अनुसार जामिया मिल्लिया और जसोला विहार-शाहीन बाग स्टेशनों पर गाड़ियां रुकेंगी भी नहीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। विरोध-प्रदर्शनों के चलते कल भी कई स्टेशनों के बंद करना पड़ा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें