फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जो हो गया सो हो गया': मां के आशिक ने मिलने आई बेटी से किया दुष्कर्म, शिकायत पर मां ने दिया ऐसा जवाब

Wed, 28 Aug 2024 08:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
girl demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किशोरी की मां सहित मुख्य आरोपी को छह घंटे में मेरठ से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

विज्ञापन


खेड़ी पुल थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि वह पत्नी से अलग रहते हैं। शिकायतकर्ता की पत्नी आरोपी रिभु त्यागी के साथ रहती है। किशोरी कभी-कभी अपनी मां के पास मिलने के लिए चली जाती थी। फरवरी व मार्च में जब वह अपनी मां से मिलने गई तो वहां पर आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस संबंध में अपनी मां को बताया तो मां ने उसको धमकाकर चुप रहने के लिए कहा।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी का साथ देने के लिए कहा। पिता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना खेड़ी पुल ने केस दर्ज कर किशोरी की मां और मुख्य आरोपी रिभु त्यागी को उसके घर मेरठ से गिरफ्तार किया है। दोनों को पूछताछ पूरी होने के बाद जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें