गाजियाबाद में एक बेटी को 10 हजार रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। एक जागरूक दंपती ने शिकायत की। उसके बाद विजयनगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।
क्रॉसिंग्स सोसायटी में रहने वाले एक दंपती को अपने घर काम करने वाली बाई से यह सूचना मिली कि उसके पड़ोस में रहने वाली महिला को जब से बेटी पैदा हुई तो उसका पति रोजाना मारपीट करता है।
आरोप लगाया कि पति ने बेटी को 10 हजार रुपये में बेच दिया है। दंपती ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण विभाग को दी। विजयनगर थाने में शिकायत की। शिकायतकर्ता आकांक्षा पांडे और शोभित चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि दंपती को पहले से चार बेटियां और एक बेटा है।
बाल कल्याण अधिकारी विकास चंद्रा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। विजनयगर एसएचओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।