फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे टीचर से भगवान बचाए! 10 साल की मासूम के साथ किया ऐसा घिनौना काम

Wed, 20 Sep 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
ऐसे टीचर से तो भगवान ही बचाए! आज की दुनिया में असल चेहरे पर पर्दा डाले घूम रहे इन घिनौने चेहरों को पहचानने में हमसे कोई भूल भी हो सकती है।
विज्ञापन
  जरूरत है तो बस इनसे बचने की। लेकिन अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता हमेशा बनी रहती है। क्योंकि ये दरिंदे भोले-भाले मासूमों को ही ज्यादातर अपना शिकार बनाते हैं।   ऐसा ही एक मामला दिल्ली के पांडव नगर में सामने आया है.... दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक ट्यूटर ने 10 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

डेमो पिक
मासूम ने शोर मचा दिया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। बच्ची ने परिजनों को सारी बात बताई। फौरन मामले की सूचना पांडव नगर थाना पुलिस को दी गई।   छानबीन के बाद पॉक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी ट्यूटर मोहम्म हजरत (20) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
  पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ पांडव नगर के गणेश नगर में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। मासूम पूर्वी दिल्ली के एक पब्लिक स्कूल में पांचवी कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन

डेमो पिक
बिल्डिंग में ही रहने वाला हजरत नामक युवक मासूम को ट्यूशन पढ़ाता था। सोमवार शाम को मासूम अपने घर से किसी काम से बाहर जा रही थी।   आरोप है कि हजरत ने मासूम को अपने घर जबरन खींच लिया। वह उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। मासूम ने शोर मचा दिया। ​इस पर आरोपी घबरा गया। आरोपी अपने घर से फरार हो गया।
  इधर मासूम ने फौरन अपनी मां को सारी बात बताई। परिजनों ने पीसीआर कॉल कर दी। बाद में परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी हजरत को रात को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें