मुंबई में नाला सोपारा के एक स्कूल में 14 साल के एक छात्र ने घर में आत्महत्या करने का प्रयास किया। छात्र ने ये कदम स्कूल में कुछ छात्रों द्वारा परेशान करने के चलते उठाया है। छात्र ने इस बात की शिकायत स्कूल प्रशासन से भी की थी।
पीड़ित छात्र के परिवार ने हाल ही में मलाड से नालासोपारा में अपना घर शिफ्ट किया था। छात्र ने जुलाई में ही स्कूल में एडमिशन लिया था। सोमवार को छात्र स्कूल से अपने घर लौटा।
पढ़ें: 12वीं की छात्रा ने हॉस्टल के बाथरूम में लगाया फंदा, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
छात्र ने स्कूल से आते ही सबसे पहले अपनी यूनिफार्म बदली और एक चेयर पर चढ़ गया। उसके बाद उसने 15-15 पाउंड के दो डंबल्ल बांध खुद को फंदे से लटका लिया। लेकिन उसके बड़े भाई ने देख उसे तुरंत फंदे से उतार अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
स्कूल की ओर से नहीं उठाया गया कोई कड़ा कदम
suicide
वारदात के वक्त पीड़ित की मां बाजार गई थी। छात्र के पिता एक ऑटोरिक्शा चालक है। पीड़ित के माता-पिता ने बताया कि स्कूल के पहले दिन से ही उनके बेटे को कुछ छात्रों द्वारा परेशान किया जा रहा है।
उस वक्त स्कूल के पांच-छह लड़कों ने उसके सिर पर कोनी से वार किया था, कभी उसका लंच बॉक्स छीन लिया तो कभी उसकी पानी की बोतल। यहां तक कि उन छात्रों ने उसका बैग और किताबें भी कई बार फेंकी।
एक महीने पहले ही छात्र के माता-पिता के स्कूल प्रशासन से इस बात की शिकायत करने पर बदमाश छात्रों को सिर्फ डांटा गया। लेकिन उनका आरोप है कि स्कूल ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।
पढ़ें: लैब में साइंस टीचर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने की पिटाई
लेकिन इस वारदात के बाद तुलिंग पुलिस ने केस दर्ज कर स्कूल को आरोपी छात्रों की रिपोर्ट सौंपने को कहा है। पुलिस ने पीड़ित के माता-पिता को आरोपी छात्रों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने का आश्वासन दिया है।