फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टली आफत: शहर में आज से शुरू होगी सफाई

Tue, 13 Oct 2015 07:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वेतन बढ़ाने के आश्वासन पर मंगलवार को खत्म हो गई। निगम सभागार में दो घंटे चली वार्ता सफल होने के बाद दोपहर 3 बजे हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर सफाई कर्मचारियों ने शाम को ही सफाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


बुधवार से शहर की सभी कालोनियों में सफाई व्यवस्था सुचारु हो जाएगी। नगर आयुक्त अब्दुल समद, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई कर्मचारी नेता प्रदीप चौहान, राजेश चौहान, अशोक मकवाना समेत प्रतिनिधि मंडल के बीच 12:30 बजे शुरू हुई वार्ता पौने तीन बजे तक चली।

सफाई कर्मचारियों की 23 मांगों में से नगर आयुक्त ने उनकी अधिकांश मांगें मान लीं। ठेका कर्मचारियों का वेतन 250 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये दिए जाने की मांग पर नगर आयुक्त ने शासन से अनुमति लेने के लिए पत्र भेजने का आश्वासन दिया। 15 दिन में वेतन बढ़ाने के लिखित आश्वासन पर सफाई कर्मचारी हड़ताल समाप्त करने पर राजी हुए।
विज्ञापन


इन मांगों पर बनी सहमति
पांच मृतक आश्रितों को जल्द मिलेगी नौकरी, कूड़ा गाड़ियों पर तैनात होंगे हेल्पर, कूड़े को ढककर ले जाने के लिए खरीदी जाएंगी तिरपाल, सेवा प्रदाता कर्मचारियों के अकाउंट में ट्रांसफर करेगा सैलरी, स्वास्थ्य विभाग में अलग तैनात होगा अकाउंटेंट, स्वास्थ्य विभाग का अधिष्ठान विभाग कार्मिक विभाग से जुड़ेगा, महिला कर्मचारी नहीं खींचेंगी ठेलियां, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया होगी शुरू, ड्राइवरों के पद बढ़ाए जाएंगे।

नवरात्र के पहले ही दिन गंदगी से होकर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मंगलवार को भी दोपहर बाद तक सफाई नहीं हुई। लगातार 8 दिन से सफाई न होने की वजह से मंदिरों के आसपास भी कूड़े के ढेर लग गए। श्रद्धालुओं को मंदिर में गंदगी से होकर ही निकलना पड़ा। शाम को राम बारात के लिए भी सड़कों पर सफाई न हो सकी।

जनता से मांगी माफी
हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर शहर की जनता से भी माफी मांगी है। यूनियन नेता प्रदीप चौहान और राजेश चौहान का कहना है कि हड़ताल की वजह से शहर की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें