फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी के रण को यूपी और रेलवे ने कसी कमर

Tue, 13 Oct 2015 07:48 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में 15 अक्तूबर से शुरू होने वाले रणजी मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है। मंगलवार को यूपी और रेलवे की टीमों ने मैदान में जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन


यूपी की युवा ब्रिगेड ने गेंदबाजी के साथ नेट पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। वहीं, रेलवे की टीम ने फील्डिंग के साथ गेंदबाजी का अभ्यास किया। अभ्यास सत्र में रेलवे टीम का फोकस बल्लेबाजी पर रहा।

यूपी टीम के कोच रिजवान शमशाद, मैनेजर आशीष विस्टन जैदी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने सुबह 9 से 12 बजे के सत्र में अभ्यास किया।

यूपी के कप्तान प्रवीण कुमार और पीयूष चावला ने भी अभ्यास सत्र में भाग लिया। फिर शाम को चार से छह बजे के सत्र में रेलवे के खिलाड़ी अभ्यास करने पहुंचे। रेलवे के कप्तान महेश रावत अभ्यास सत्र से नदारद रहे।
विज्ञापन


यूपी की युवा ब्रिगेड दिखाएगी कमाल
यूपी रणजी टीम मैनेजर आशीष विस्टन जैदी ने बताया कि युवा खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश के साथ पिछले मैच में काबिलियत भी साबित की। अलमास शौकत ने अपने डैब्यू मैच में शानदार 128 रन बनाए। वहीं सैफ ने 198, सरफराज ने 153 और तन्मय ने 75 रनों की उम्दा पारी खेली। बॉलिंग में अंकित राजपूत ने चार और कुलदीप ने तीन विकेट लिए।

यूपी को कड़ी टक्कर देगी रेलवे
रेलवे रणजी टीम कोच हरविंदर सिंह ने बताया कि यूपी के साथ मैच में उनका फोकस बल्लेबाजी पर है। पिछले दो मैच में बल्लेबाजी क्रम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसी के चलते बल्लेबाजी क्रम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उनकी टीम में यूपी के करण शर्मा, प्रशांत अवस्थी, केके उपाध्याय और फैज अहमद शामिल हैं। यूपी के खिलाड़ियों के बल्लेबाजी और गेंदबाजी से वे अच्छे से वाकिफ हैं। टीम अपनी पूरी क्षमता के साथ यूपी को टक्कर देगी। अनुरीत सिंह और करण शर्मा मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

यूपी की टीम
प्रवीण कुमार (कप्तान), पीयूष चावला, तन्मय श्रीवास्तव, अलमाश शौकत, हिमांशु अस्नौरा, मोहम्मद सैफ, सरफराज खान, अमित मिश्रा, अंकित सिंह राजपूत, एकलव्य द्विवेदी, इसरार अजीम खान, उमंग शर्मा, कुलदीप सिंह यादव, अली मुर्तजा, दीपेंद्र पांडेय

रेलवे की टीम
महेश रावत (कप्तान), आशीष सिंह, सौरभ विकासकर, रोहन भोसले, फैज अहमद, प्रशांत अवस्थी, अरिंदम घोष, करण शर्मा, अनुरीत सिंह, केके उपाध्याय, अरनव नंदी, रंजीत माली, ए. कदम और करण ठाकुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें