फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बीमारी से परेशान व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 27 Dec 2022 01:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घटना द्वारका की है। मृतक की शिनाख्त लालजी (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बीमारी से परेशान था। माना जा रहा है कि आग लगाने से पहले शायद लालजी ने कीटनाशक दवा पी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के द्वारका में सोमवार तड़के बीमारी से परेशान एक व्यक्ति ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त लालजी (45) के रूप में हुई है। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में लालजी ने बीमारी से परेशान होने का जिक्र किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि खुद को आग लगाने से पूर्व शायद लालजी ने कीटनाशक दवा पी थी।

विज्ञापन


द्वारका जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिंदापुर निवासी लालजी ठेकेदारी का काम करता था। सोमवार तड़के करीब 7.30 बजे पुलिस की टीम को सूचना मिली द्वारका सेक्टर-11 के पार्क में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह 100 फीसदी जल चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें