इंडियन मुजाहिदीन के राजस्थान मॉड्यूल के आतंकी कनॉट प्लेस स्थित अंडरग्राउंड पालिका बाजार और जामा मस्जिद के पास स्थित मार्केट में बम धमाका करना चाहते थे।
आतंकियों ने यहां कई बार रेकी की थी। वहीं, पुलिस गिरफ्तार आतंकियों के मेल चेक करने के लिए एक्सपर्ट की सहायता ले रही है। सभी ने फर्जी नाम से ई-मेल अकाउंट बना रखे थे और रियाज भटकल से पाकिस्तान बात करते थे।
पढ़ें: केजरीवाल की सभा का रेकी करने गए थे आतंकवादी
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, आतंकी दो-दो के ग्रुप में तीन बार रेकी करने दिल्ली आए थे। ये अगस्त, 2013 से दिल्ली में रेकी कर रहे थे। आखिरी बार तहसीन अख्तर उर्फ मोनू और वकार दिल्ली आए थे।
आतंकियों ने इस दौरान देखा था कि पालिका बाजार में कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यहां की सबसे ज्यादा बार रेकी जोधपुर से गिरफ्तार आतंकी साकिब अंसारी व बरकत ने की थी। ये सेंट्रल पार्क में भी घूमने गए थे।
पढ़ें: आतंकवादी हमले बढ़ सकते हैं
आतंकी दिल्ली से आगरा होकर जयपुर लौटते थे। आतंकियों ने आगरा में ताजमहल के अलावा फोर्ट की भी रेकी की थी। वे यहां धमाका करना चाहते थे।