फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर होगा आसान, लंबे रूटों पर चलेंगी हरियाणा शक्ति नाम की बसें

Sat, 11 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
हर‌ियाणा रोडवेज
विज्ञापन
रोडवेज के फरीदाबाद डिपो को सात नई बसों की सौगात मिल गई है। हरियाणा शक्ति नाम की बसें बृहस्पतिवार देर रात डिपो में पहुंच गईं। रोडवेज प्रशासन ने इन्हें लंबे रूटों पर दौड़ाने की योजना तैयार कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, डिपो को 15 नई बसें देने की स्वीकृति मिली है। हालांकि अभी सात बसें ही आई हैं।
विज्ञापन


लंबे समय से नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी। हालांकि, कुछ समय पहले पुरानी बसें डिपो भेजी गई थीं, जिन्हें गांव के रूटों पर चलाया जा रहा है। सात नई बसें मिलने के साथ ही डिपो में कुल बसों की संख्या बढ़कर 131 हो जाएगी। इनमें से चालू हालत में 106 बसें हैं। इनमें से 90 लंबे रूट और 16 लोकल रूट पर चल रही हैं। इन सात बसों के आने से निश्चित तौर पर लोगों को अतिरिक्त परिवहन सुविधा मिलेगी।

लंबे रूट पर चल रहीं सात पुरानी बसों को लोकल रूट पर चलाया जाएगा। इन सात बसों में से दो बसें शिमला, एक-एक बस यमुनानगर, नैनीताल, ऋषिकेश, चंडीगढ़ और जयपुर के रूट पर चलेंगी। इस संदर्भ में पूरी रूपरेखा तय कर ली गई है।
विज्ञापन


बसों की कमी के कारण रूट प्रभावित
डिपो में बसों की कमी के कारण कई रूट प्रभावित हुए हैं। कई रूटों पर बसों का संचालन कम हो गया है। इसका असर ग्रामीण रूटों पर अधिक पड़ा है। ग्रामीण रूटों से यात्रियों को कहीं भी आने-जाने के लिए निजी वाहनों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में विद्यार्थियों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन


सात नई बसें डिपो पहुंच गई हैं। इन बसों को कार्यशाला में तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही इन्हें रूट पर उतार दिया जाएगा।
-रीगन कुमार, जीएम-फरीदाबाद डिपो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें