फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बरसी आग,शाम को बारिश ने दी राहत

Sat, 11 Jun 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार का दिन बेहद गर्म रहा। सूरज की बेरुखी की वजह से दिनभर आग बरसती रही। जिसकी वजह से सड़कों पर सन्नाटा दिखा। लेकिन शाम को अचानक आई झमाझम बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया।
विज्ञापन


बारिश के साथ कुछ देर तक ओले भी पड़े।  शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि लगातार बढ़ रहे तापमान ने अधिकांश लोगों को घर में कैद रखा है।

हर कोई माथे से पसीना पोछता यही कह रहा है कि उफ! ये गर्मी।  शाम करीब चार बजे तक भीषण गर्मी पसीना निकाल रही थी। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने कैप, गॉगल्स, गमछों एवं स्कॉर्फ का प्रयोग किया। शाम करीब पौने पांच बजे अचानक मौसम ने रुख बदला। पहले तेज हवा चलने लगी, कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा हो गई। वहीं फॉल्ट के कारण बिजली कटौती का सामना भी लोगों को करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें