फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः ट्रेनों में आर्डर कर सकेंगे पिज्जा-बर्गर

Sat, 31 Jan 2015 09:41 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब ट्रेन में सफर के दौरान आपको पिज्जा और बर्गर भी मिल सकेगा। आईआरसीटीसी ने ई-कैटरिंग सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन


इसके तहत पिज्जा हट, डॉमिनोज, हल्दीराम आदि कंपनियों से करार किया गया है। ट्रेन में सफर के दौरान टोल फ्री नंबर और आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग की बेबसाइट से आप पिज्जा-बर्गर मंगा सकेंगे।

दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर चलने वाली जन शताब्दी, गरीबरथ, गोरखधाम एक्सप्रेस और शहीद एक्सप्रेस में आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग सुविधा प्रदान कर रहा है।

यात्री टोल फ्री नंबर 18001034139 पर कॉल कर या www.ecatering.irctc.co.in पर आर्डर कर सकेंगे। डिलीवरी के दौरान ही आपको भुगतान करना होगा।

आईआरसीटीसी के पीआरओ संदीप दत्ता ने बताया कि ई-कैटरिंग सुविधा सिर्फ 76 ट्रेनों में ही शुरू की गई है, जिनका स्टॉप उन स्टेशनों पर जहां आईआरसीटीसी का फूड प्लाजा मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में खानपान के विकल्पों को बढ़ाने के लिए निजी फूड चेन को आईआरसीटीसी से जोड़ा जा रहा है।

इस तरह आप तक पहुंचेगा पिज्जा-बर्गर
आपके आर्डर देने पर फूड चेन कंपनी आपका कोच और बर्थ नंबर नोट करेंगी। जैसे ही अगले स्टॉप पर ट्रेन रुकेगी, पिज्जा-बर्गर आपको डिलीवर कर दिया जाएगा।

ये सुविधा सभी ट्रेनों में उपलब्ध नहीं है, बल्कि आईआरसीटीसी के फूड प्लाजा वाले स्टेशनों पर ही होगी, जहां डॉमिनोज, पिज्जा हट हल्दीराम आदि फास्ट फूड कंपनियों के आउटलेट होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें