21 दिसंबर से रद्द चल रहीं 55 ट्रेनों के संचालन के लिए यात्रियों को अभी 10 दिन और इंतजार करना पड़ेगा। कोहरा न छंटने से रेलवे ने रद्द ट्रेनों के संचालन की तिथि 10 से बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी है।
दिल्ली बड़ौदा हाउस ने मंडल अधिकारियों को सर्कुलर जारी कर आदेश दिया है कि वह कामर्शियल अधिकारियों को तत्काल सूचित करें। ऐसा इसलिए ताकि रद्द ट्रेनों की टिकट को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें: 23 तक कैंसिल रहेंगी ये तीन ट्रेन
सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि रिजर्वेशन सुपरवाइजर रद्द ट्रेनों की टिकट 20 फरवरी के बाद ही निकालेंगे। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दिन के मौसम में भले ही सुधार हुआ है, लेकिन रात का मौसम अभी भी गड़बड़ है।
इसके चलते रोजाना 10 से 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ट्रेनों का संचालन बिगड़ने से जहां रेलवे को नुकसान हो रहा है, वहीं यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद रूट से सफर करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर
मंडल अधिकारियों ने पहले रद्द चल रहीं ट्रेनों 10 फरवरी से चलाने का फैसला किया था, लेकिन मौसम में फिर बदलाव होने और रात में कोहरा बढ़ने से रद्द ट्रेनों को 20 फरवरी से चलाने का निर्णय लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद-हापुड़ पैसेंजर, दिल्ली-बरेली पैसेंजर, दिल्ली-शामली पैसेंजर, हजरत निजामुद्दीन-कौशीकलां, दिल्ली-सीतापुर सहित 55 ट्रेनों का संचालन रेलवे 20 फरवरी से होगा।