परिवहन विभाग लोगों को सुरक्षित यातायात का संदेश देने के लिए रविवार को जागरूकता दौड़ का आयोजन करेगा। कविनगर रामलीला मैदान से सुबह नौ बजे से दौड़ शुरू होगी।
आरटीओ की ओर से रविवार सुबह नौ बजे से यातायात सुरक्षा जागरूकता दौड़ का आयोजन होगा। एआरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता ने बताया कि कविनगर रामलीला मैदान से शुरू होकर जागरूकता दौड़ कलक्ट्रेट, पुराने बस अड्डे के सामने से होकर ठाकुर द्वारा फ्लाईओवर के नीचे होकर जीटी रोड पहुंचेगी और नया बस अड्डा पर संपन्न होगी।
दौड़ में परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस, प्रशासनिक अफसर, बस-ट्रक व ऑटो यूनियन के पदाधिकारी, एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता-पदाधिकारी और स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे।