फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्गीय श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज

Sun, 15 Nov 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष अमर उजाला की ओर से स्वर्गीय श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित कराई जाती है।
विज्ञापन


इस बार यह परीक्षा रविवार (15 नवंबर) को नेहरू नगर स्थित गाजियाबाद पब्लिक स्कूल में होगी। सेंटर पर परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

परीक्षार्थी सुबह 9 बजे सेंटर पर रिपोर्टिंग करेंगे। सभी परीक्षार्थियों को अपने साथ फोटो युक्त अपना कोई प्रमाण पत्र और एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा ठीक 10 बजे शुरू हो जाएगी।

सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं। यदि एडमिट कार्ड नहीं मिला है तो इंटरनेट पर दिए गए लिंक http://foundation.amar ujala.com/amcadmitcard/ से एडमिट कार्ड निकाला जा सकता है।
विज्ञापन


स्वर्गीय श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति उन मेधावी बच्चों को दी जाती है, जो आर्थिक परेशानियों के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। परीक्षा के बाद जो परीक्षार्थी टॉप करेंगे उन्हें छात्रवृत्ति की धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन


ऐसे परीक्षार्थी जो दृष्टिहीन हैं, वह अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर को भी अपना फोटो युक्त प्रमाण पत्र रखना जरूरी होगा। एडमिट कार्ड की जांच के बाद ही परीक्षार्थी कमरों में बैठ सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें