फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार

Wed, 23 Jul 2014 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवडियों को गुड़गांव की सड़कों से सुरिक्षत निकालने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। इस बार डाक कांवड़ियों को हाइवे की सर्विस लेन की बजाय मुख्य सड़क से ही गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा हाइवे पर पड़ने वाले तमाम ट्रैफिक सिग्लन को भी अगले दो दिनों के लिए बंद किया है। सिग्लन पर लाइट के झंझट से बचने के लिए पुलिस मैनुअली ट्रैफिक चलाएगी।

बुधवार की रात से पुलिस के लिए चुनौती भरा दौरा शुरू हो गया है। जो वीरवार सुबह तक जारी रहेगा। इसी चुनौती से पार पाने के लिए पुलिस से हर बार की तरह इस बार भी खास बंदोबस्त किए हैं। इस बार के इंतजामों में कुछ नई जीचों को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन


एसीपी (ट्रैफिक) दलबीर सिंह ने बताया कि बुधवार रात से डाक कांवड को सिलसिला शुरू हो जाएगा। डाक कांवडियों को एक्सप्रेसवे और हाइवे की मुख्य सड़क से ही गुजारा जाएगा। सर्विस लेन पर वाहनों के दबाव के बीच कांवडियों को परेशानी हो सकती है। इसलिए यह फैसला लिया गया है।

इस बार ट्रैफिक पुलिस के 150 जवानों सहित करीब 50 ट्रैफिक मार्शल दिल्ली बॉर्डर से रेवाड़ी बॉर्डर (कापड़ीवास मोड) तक तैनात किए गए हैं। राजीव चौक, इफ्को चौक, खेड़की दौला टोल के पास डाक कांवडियों के लिए अलग लेन का इंतजाम कर लिया गया है।

टोल की बाईं लेन रहेगी रिजर्व
हाइवे के रास्ते सीधे निकलने वाले कांवड़ियों के लिए टोल की बाईं लेन को कांवडियों के लिए आरक्षित किया गया है। लेन में बाकायदा बड़ा सा बोर्ड लगाकर दूसरे वाहन चालकों के साथ कांवडियों के लिए संकेतांक बनाया गया है। साथ ही लेन में ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है। दलबीर सिंह के मुताबिक सभी इंतजाम बुधवार की शाम से प्रभावी कर दिए गए हैं। उन्होंने शहरवासियों से इसमें सहयोग की अपील की है। अपील में उन्होंने कहा कि हो सके तो लोग अपने प्राइवेट वाहनों की दो दिन जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें। हाइवे पर भीड़ करने से बचें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें