बुधवार को हावड़ा से फरीदाबाद होते हुए श्रीगंगानगर जाने वाली तूफान एक्सप्रेस (13007) रद्द रहेगी। रेलवे की ओर से इस बात की सूचना जारी कर दी गई है। साथ ही कहा गया है कि रिजर्वेशन कैंसल करने पर यात्रियों को किराए की पूरी राशि रिफंड की जाएगी।
18 मई को तो यह ट्रेन फरीदाबाद स्टेशन से 10:45 घंटे की देरी से रवाना हुई थी। जिसके चलते यह ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन हावड़ा भी 14 घंटे से भी अधिक की देरी से पहुंची।
जिससे रैक का अभाव हो गया है। ऐसे में मंगलवार को हावड़ा से श्रीगंगानगर जाने की दिशा में ट्रेन को रद्द कर दिया गया। जिससे कि यह ट्रेन बुधवार को फरीदाबाद नहीं आएगी।