फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU Admission: इग्नू में आज आखिरी मौका, जुलाई सत्र में यूजी और पीजी दाखिले के लिए करें आवेदन

Tue, 10 Oct 2023 08:10 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छात्र इग्नू से ऑनलाइन डिग्री और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम की पढ़ाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास 10 अक्तूबर तक दाखिले का मौका उपलब्ध है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि किसी छात्र को स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में अब तक दाखिला नहीं मिला है तो इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में दाखिले का आखिरी मौका मंगलवार तक उपलब्ध है। छात्र इग्नू से ऑनलाइन डिग्री और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम की पढ़ाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास 10 अक्तूबर तक दाखिले का मौका उपलब्ध है।

विज्ञापन

आवेदन के लिए 10 अक्तूबर है आखिरी मौका
इग्नू के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत जुलाई सत्र के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। इग्नू वेबसाइट पर ऑनलाइन डिग्री मोड और डिस्टेंस लर्निंग मोड में से उम्मीदवार मनपसंद विकल्प चुन सकते हैं। 

इस वेबसाइट पर जानकर करना होगा आवेदन
दोनों माध्यमों के स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्रोग्राम में उम्मीदवारों को भाषा में भी अलग-अलग विकल्प मिलेंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को इग्नू की अधिकारिक वेबसाइट https://ignou.samarth.edu.in पर लॉगइन करना होगा। यहां भी पंजीकरण के बाद ही किसी भी डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र ही भरने होगा। क्योंकि इग्नू में सिर्फ ऑनलाइन आवेदन पत्र से ही दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुराने छात्र दो सौ रुपये लेट फीस के साथ करें आवेदन
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में पढ़ाई करने वाले पुराने छात्रों (जो पहले से ही विश्वविद्यालय में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे हैं) को भी जुलाई 2023 सत्र के तहत अगले सेमेस्टर में जाने या दाखिले के लिए दोबारा पंजीकरण करना अनिवार्य है। इग्नू ने जुलाई 2023 सत्र के लिए पुराने छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन कर रखी है। पहले से इग्नू में पढ़ाई कर रहे उम्मीदवार 10 अक्तूबर तक दो सौ रुपये लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें