फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बेटे से झगड़े का बदला लेने के लिए मां पर चलाई गोली, बाल बाल बचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से हुए फरार
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी में नाबालिग बेटे से झगड़े का बदला लेने के लिए युवकों ने उसकी मां पर गोली चला दी। हालांकि, गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पीड़ित महिला की पहचान रुकसाना (50) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ जी ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहती हैं। परिवार में पति इरफान और बेटा है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 सितंबर रात को 12.30 बजे जी ब्लॉक जहांगीरपुरी में झगड़े में गोली चलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर रूकसाना अपने नाती के साथ मिली, लेकिन वह घटना से काफी घबराई हुई थी। उसने उस समय बयान देने से मना कर दिया। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। मौके से पुलिस को एक खोखा मिला। अगले दिन रूकसाना ने थाने में आकर बयान दिया। उन्होंने बताया कि वह रात को अपने नाती को उसके घर छोड़ने जा रही थी। एक गली के पास तीन लड़के खड़े थे। उन्होंने देखते ही उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। उसमें से एक ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी, लेकिन वह बाल बाल बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे लड़के ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद तीनों आरोपी झुग्गी की तरफ भाग गए। गली में मौजूद एक युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रूकसाना ने अपनी शिकायत में बताया कि इन लड़कों का उसके नाबालिग बेटे से झगड़ा चल रहा है। झगड़े का बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और डराने के लिए गोली चलाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें