मुरादनगर थाने की पुलिस ने पत्नी को ब्लू फिल्म दिखाकर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई थी।
जिसके बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए पति की तलाश कर उसे कब्जे में ले लिया एसओ ने बताया कि आरोपी राजेश है। उसके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं।
वह ऑटो चलाता था। बृहस्पतिवार रात उसकी पत्नी थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी कि दो दिन पहले उसके पति ने ब्लू फिल्म दिखाकर मारपीट कर जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए।