फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री व्हीलर चालक पर तेजाब डाला

Sun, 05 Oct 2014 07:53 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंसार विहार कालोनी में स्मैक खरीदने गए युवक द्वारा कम पैसे देने पर आरोपियों ने उस पर तेजाब डाल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की पत्नी ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बेहटा हाजीपुर गांव निवासी मुस्कान ने बताया कि उसका पति असलम थ्री व्हीलर चलाता है तथा स्मैक पीने का भी आदी है। एक अक्तूबर की दोपहर दो बजे वह अंसार विहार कालोनी में छोटू के घर स्मैक खरीदने गया था।

आरोप है कि पैसे कम देने पर छोेटू ने उसके पति के बाएं पैर पर तेजाब डाल दिया, जिसके कारण वह बुरी तरह झुलस गया। उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


वहां हालत में सुधार आने के बाद शनिवार को उसे छुट्टी मिल गई है। मुस्कान ने छोटू के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें