फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Result: दिल्ली के हर्ष कुमार ने 21वीं अनिलेश ने 31वीं और संस्कार शौर्य ने 35वीं रैंक हासिल की

Mon, 12 Sep 2022 08:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

तीनों छात्रों को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी से इंजीनियरिंग करने का मौका मिलेगा। परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल करने वाले अनिलेश बंसल ने बताया कि वह बचपन से ही इंजीनियर बनना चाहता था। इसके लिए उन्होंने 11वीं कक्षा से ही तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
जेईई एडवांस 2022 - फोटो : IIT Bombay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई एडवांस के जारी नतीजे में दिल्ली के तीन छात्रों ने टॉप- 50 में अपनी जगह बनाई है। इसमें हर्ष कुमार ने 21वीं, अनीलेश बंसल ने 31वीं और संस्कार शौर्य ने 35वीं रैंक हासिल की है। तीनों छात्रों को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी से इंजीनियरिंग करने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल करने वाले अनिलेश बंसल ने बताया कि वह बचपन से ही इंजीनियर बनना चाहता था। इसके लिए उन्होंने 11वीं कक्षा से ही तैयारी शुरू कर दी थी। वह नियमित तौर पर प्रतिदिन पांच से छह घंटे की पढ़ाई करते थे। साथ ही प्रश्नों का भी अभ्यास किया करते थे। अनिलेश ने 2022 में 12वीं 97 फीसदी अंकों के साथ पास की है। ऐसे में बिना ड्रॉप के उन्होंने पहली बार में ही आईआईटी में सीट पक्की कर ली है।

अनिलेश ने बताया कि उनका सपना आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में  इंजीनियरिंग करना है। इसके बाद भविष्य में मास्टर करने की भी योजना है। वह अपनी इस सफलता के लिए अपने माता-पिता, बहन और शिक्षकों को श्रेय देते हैं।
विज्ञापन


अनिलेश के माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं। माता एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं, जबकि पिता का क्लीनिक है। वहीं, हर्ष कुमार ने कहा कि उनका बचपन से ही इंजीनियर बनने का सपना था, जोकि अब पूरा हो जाएगा। वह चाहते थे कि वह आईआईटी से पढ़ाई करें। हर्ष ने एडवांस परीक्षा में 360 अंकों में से 271, अनिलेश ने 263 व संस्कार शौर्य ने 260 अंक हासिल कर सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें