फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Dairy Conference : आज विश्व डेयरी सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, चार दिन चलेगा आयोजन

Mon, 12 Sep 2022 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। योगी ने नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। भारत दूसरी बार विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी(फाइल) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडियन एक्सपो मार्ट में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। योगी ने नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


भारत दूसरी बार विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। 1974 में भी देश ने विश्व डेयरी कांग्रेस की मेजबानी की थी, तब डेयरी में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य तय किया था। देश ने इसमें उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस सम्मेलन में पोषण व आजीविका के लिए डेयरी विषय पर चर्चा होगी। इसमें 50 देशों के करीब 1433 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 

साथ ही, 800 से अधिक डेरी किसान शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय श्वेत क्रांति के इतिहास और मौजूदा स्थिति पर बनी लघु फिल्म भी देखेंगे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री और वीआईपी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


15 सितंबर तक आयोजित होने वाले सम्मेलन के लिए रविवार को दिनभर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री व 50 देशों से आने वाले विशेषज्ञों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई दुग्ध उत्पादन में अपने-अपने प्रदेश की सहभागिता और इस दिशा में नए नवाचार पर जानकारी देंगे। साथ ही, गृहमंत्री अमित शाह भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।  

तीन हाॅल में लगेगी उद्योग और उत्पादन की प्रदर्शनी
सम्मेलन के लिए 11 हॉल तैयार किए गए हैं। इनमें से तीन में प्रदर्शनी लगेगी। प्रदर्शनी में डेयरी उद्योग में इस्तेमाल होने वाली तकनीक पेश की जाएगी। सभी हाॅल को भारतीय गाय और भैंस की प्रजातियों के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री जिस हाॅल में सम्मेलन को संबोधित करेंगे, उसका नाम गुजरात की प्रसिद्ध गिर गाय के नाम पर रखा गया है। 

24 सत्र में विशेषज्ञ रखेंगे अपनी बात
12 से 15 सितंबर तक चलने वाले सम्मेलन में पोषण एवं आजीविका के लिए डेयरी उद्योग पर 24 सत्र होंगे। इसमें 91 विदेशी और 65 भारतीय विशेषज्ञ विश्वभर में नवाचार व डेयरी उद्योग को विकसित करने पर विचार रखेंगे। इसके अलावा तीन तकनीकी सत्र भी होंगे। 

प्रधानमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम

  • सुबह 10:20 बजे एक्सपो मार्ट स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री 
  • सुबह 10.30 से 11.45 तक विश्व डेयरी सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
  • दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें