फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: गैस रिसाव से कार बनी आग का गोला, दरवाजे लॉक होने से 3 लोग जिंदा जले

Sat, 02 Sep 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
इसी कार में लगी थी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक कार अचानक आग के गोले में बदल गई। आग लगने के कारण कार का दरवाजा लॉक हो गया। इससे कार चालक समेत अन्य दो युवक बाहर नहीं निकल सके और तीनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


सीएनजी किट लगी कार हादसे में पूरी तरह से जलकर राख हो गई। तीनों युवकों की पहचान पलड़ा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस निरीक्षण में अभी तक सीएनजी किट में आग लगने को हादसे का कारण माना गया है। इसका एक कारण शॉर्ट सर्किट भी माना जा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-60 में गांव बहरामपुर के पास होटल लेमन ट्री के सामने से एक कार में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पाकर प पुलिस  मौके पर पहुंची, तब तक कार आग के गोले में बदल चुकी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान पलड़ा के गजेंद्र (38), देवेंद्र (38), नरेंद्र (28) के रूप में की। पुलिस का कहना है कि यह तीनों दोस्त थे और रात में घूमने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन

गैस रिसाव या शार्ट सर्किट के कारण लगी आग

GURUGRAM CAR FIRE INCIDENT
पुलिस के अनुसार कार में आग लगने के पीछे लापरवाही भी एक कारण हो सकता है। यह स्टीम कार के वर्ष 2005 का मॉडल है। बाद में कार में सीएनजी किट लगवाई गई थी। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया कार में गैस रिसाव अथवा शार्ट सर्किट के कारण कार के आगे के हिस्से में आग लगी थी। इससे बाद आग ने पीछे की तरफ रखे सीएनजी सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया और वह धमाके के साथ फट गया। 

आग ने कुछ मिनट में ही पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। जब तक पुलिस और अग्निशमन पहुंचा, तब तक तीनों युवक जल चुके थे। बादशाहपुर एसएचओ राजेंद्र का कहना है कि जहां घटना हुई है वह सुनसान क्षेत्र है। गाड़ी में आग चलते हुए लगी या रुकी हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें