दिल्ली में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर बादली बस स्टॉप के पास एक कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और जबकि पांच लोग घायल हो गए।
हादसा इतना भयानक था कि कार ऑटो को कई मीटर तक घसीट ले गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करनाल रोड की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने पहले सड़क पर खड़े तीन लोगों को टक्कर मारी और फिर सामने खड़ी दो ऑटो से जाकर भिड़ गई।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद वह दोनों ऑटो को खींचती हुई कई मीटर तक आगे निकल गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार कार में एक लड़की और एक लड़का सवार थे। शालीमार बाग थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।