फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार गर्मी में मिलेगा लकड़ी का कूलर, तीन गुना ज्यादा कूलिंग

Mon, 04 Apr 2016 07:37 AM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
लकड़ी का कूलर देगा राहत
विज्ञापन
इस बार बाजार में फाइबर, लोहे के साथ-साथ आप लकड़ी के कूलर का भी आनंद ले सकेंगे। जो गर्मी में एसी की तरह ठंडक देगा। लेकिन इसके लिए एसी जितने पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। फोर स्टार रेटिंग वाला यह कूलर आपको ठंडक देने के साथ-साथ बिजली के बिल से भी राहत दिलाएगा। विशेष लकड़ी से तैयार किया गया कूलर अन्य के मुकाबले मजबूत और टिकाऊ भी है। अन्य कूलरों की अपेक्षा यह पांच फीसदी महंगा भी होगा। खासबात यह है कि इस कूलर में करंट लगने का खतरा न के बराबर होगा। यानि अन्य की अपेक्षा ये कूलर सबसे सुरक्षित होगा।
विज्ञापन


लकड़ी के कूलर की खासियत:
-वाटर प्रूफ प्लाई से यह कूलर बनाया गया है। इसमें ऊपर और फ्रंट में प्लाई लगाई गई है। जो शिप में लगती है। कूलर की प्लाई न तो गलती है, न ही फूलती है और न ही इसमें जंग लगती है। इसका टैंक फाइबर से बनाया गया है। कूलर में सात किलो वजन तक की घास लगाई गई है। घास को तीन साल में बदलना होगा। घास के अंदर नेटलॉन पीयू का पेपर लगाया जाता है। यह पेपर जितना गीला होता है उतनी ही ठंडक देता है। पेपर को पांच साल में बदला जाता है। कूलर में लगी 1/7 हॉर्स पावर कॉपर वायर बाईडिग़ की मोटर की गांरटी सात साल की है।

जो लाइट जाने के बाद इनर्वटर से चार से पांच घटें आराम से चलेगी। कंपनी के संचालक देवेन्द्र सैनी ने बताया कि यह कूलर अन्य के मुकाबले तीन गुणा ज्यादा कुंलिग करेगा। 45 डिग्री तक यह कूलर कामयाब रहेगा। रात में तीन से चार घटें कूलर चलाने की जरूरत पड़ती है। उनका दावा है कि कूलर के सात घंटे चलाने पर सिर्फ दो यूनिट बिजली खपत होगी। जालियों पर बाहर नायलॉन लगा हुआ है। कूलर में एसी की तर्ज पर तापमान भी सेट किया जा सकता है। कूलर को रिमोट  के जरिए 60 फीट तक रेंज में चलाया और बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन


सात साल की गारंटी का दावा:
-फाइबर और लोहे के कूलरों की गारंटी एक साल की होती है। इनकी कंपनी की तरफ से कोई रेटिंग नहीं दी जाती है। एक साल में ही कूलर की मोटर खराब हो जाती है और जंग भी लग जाता है। इन कूलरों में कंरट भी लगता है। गर्मी के कारण  कूलर का पानी गरम हो जाता है । इसी कारण  दिन में कूलर ज्यादा कूलिंग भी नहीं कर पाते है। कंपनी का दावा है कि विशेष लकड़ी से बने इस कूलर की गारंटी सात साल तक की होगी।

तीन रेंज में बाजार में उपलब्ध है कूलर:
-कंपनी संचालक का कहना है कि बाजार में तीन रेंज के कूलर उपलब्ध हैं। जिसमें 120 लीटर टैंक  का कूलर रिमोट के साथ 8500 रुपये में, 80 लीटर टैंक  का कूलर रिमोट के साथ 7200 रुपये तथा 50 लीटर टैंक  का कूलर रिमोट के साथ 4200 रुपये में मिलेगा। जबकि बाजार में लोहे का कूलर पांच से लेकर आठ हजार रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें