फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर यूनाइटेड एंड क्लीन फरीदाबाद, स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े शहरवासी

Mon, 04 Apr 2016 07:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
क्लीन सिटी के लिए फरीदाबाद में मैराथन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सेक्टर 11-डी डीपीएस और फरीदाबाद ट्रॉयथलान क्लब की ओर से रविवार को आयोजित रन फॉर यूनाइटेड एंड क्लीन फरीदाबाद मैराथन में शहरवासियों ने स्वच्छता का पैगाम लेकर दौड़ लगाई।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विपुल गोयल ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरूआत की। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनेता यशपाल शर्मा थे, लेकिन शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वो नहीं आ पाए। उनकी 22 अप्रैल को आने वाली फिल्म पगड़ी के अन्य कलाकारों ने यहां पहुंचकर धावकों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


 मैराथन की शुरुआत सेक्टर-12 खेल परिसर के एथलीट मैदान से शुरू होकर 15-12 की डिवाइडिंग, एल्डिको मॉल, सेक्टर-9 डिवाइडिंग,   इंडियन ऑयल रोड़ से होते हुए खेल परिसर पर समाप्त हुई। मैराथन में दौड़ने वाले खिलाड़ियों के लिए 5 किमी के लिए एक राउंड और 10 किमी के लिए दो राउंड रखे गए थे।

सेक्टर-11डी डीपीएस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि शहर के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें सेहतमंद बनाए रखने के उद्देश्य से मैराथन का आयोजन किया गया।  फरीदाबाद ट्रॉयथलान क्लब के अध्यक्ष हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मैराथन का एक और उद्देश्य अच्छे धावकों को आगे लाना और  उनको क्लब से जोड़ने का भी था। इस मैराथन के दौरान जिला परिषद चैयरमेन विनोद चौधरी, सीजीएम पुनीत सहगल, डीसीपी वीरेंद्र विज, एसडीएम फरीदबाद महावीर प्रसाद, ट्रॉयथलॉन क्लब के प्रिंस शर्मा, दीपक गुप्ता, पुनीत अरोड़ा, मोहित अग्रवाल, मनीष गुप्ता, अनूप वर्मा, राजेश वर्मा, मोहित भूटानी, यमनीश नागपाल सहति अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

 
ये रहे विजेता 
10 किलोमीटर दौड़ का खिताब राहुल और डॉ. सीमा ने जीता। जबकि 5 किमी. महिलाओं में 12-25 में प्रियंका, 25-40 में  अनु और 40 प्लस आयु वर्ग में अर्चना विजेती रहीं। जबकि पुरुषों में श्रीशांक, दीपांशु और अमन ने बाजी मारी। मैराथन में करीब 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें