दिल्ली की सिख राजनीति में अब तीसरा दल भी शामिल हो गया है। बादल और सरना गुट को चुनौती देने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़े सिख नेता पंथक सेवा दल को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुट गए है।
मंगलवार को इसकी विधिवत घोषणा भी दिल्ली के चेम्सफोर्ड क्लब में की गई। पंथक सेवा दल में शिरोमणी अकाली दल यूके अपनी टीम के साथ शामिल भी हुआ।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) पर पहले सरना गुट का कब्जा था, 2013 के चुनाव में बादल गुट ने डीएमसजीपीसी पर कब्जा जमा लिया। सरना गुट को कांग्रेस का समर्थन हासिल था तो बादल गुट को भाजपा का।
अब आम आदमी पार्टी के समर्थन ने पंथक सेवा दल सिख राजनीति में कूद पड़ा है। अकाली के पुराने नेता कुलदीप सिंह करोलबाग को इसमें शामिल किया गया है।
इसके साथ ही जसजीत सिंह यूके को चेयरमैन का पद दिया गया है। इन नेताओं के सहारे पंथक सेवा दल को अपना जनाधार बढ़ाने में आसानी होगी।