फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा बनवाएगी केंद्र में सरकार: अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि देश में अगली सरकार थर्ड फ्रंट की बनेगी। इसमें सपा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन


जहांगीराबाद में पार्टी प्रत्याशी कमलेश बाल्मीकि के समर्थन में सभा को संबोधित करते सीएम ने 18 मिनट के भाषण में कहा कि यूपी में 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता मिली थी, उसी तरह थर्ड फ्रंट के बाकी मुख्यमंत्री अपने राज्यों में कामयाबी हासिल करेंगे और केंद्र में सरकार बनाएंगे।

अखिलेश ने रविवार को बुलंदशहर के जहांगीराबाद, गाजियाबाद और हापुड़ में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया।

दुहराए राहुल के बोल

गाजियाबाद में हुई सभा में सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और राजबब्बर पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्रों में विकास कराते तो इस तरह भागकर दूसरे क्षेत्र से चुनाव न लड़ना पड़ता। गौरतलब है कि शनिवार को यही बातें राहुल गांधी ने गाजियाबाद में ही कहीं थीं।

वहीं रैली के दौरान युवक ने चप्पल उछाल दी। चप्पल उछालने वाले युवक हरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद में कविनगर रामलीला मैदान में पार्टी प्रत्याशी सुधन रावत के पक्ष में हुई सभा में सीएम ने 25 मिनट में 2 साल की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

इमरान मसूद पर भी बोले

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सांप्रदायिकता को बढ़ावा देती हैं। सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मसूद के वीडियो ने कांग्रेसी विचारधारा की पोल खोल दी है।

हापुड़ में सपा प्रत्याशी शाहिद मंजूर को जिताने का आह्वान करते हुए सीएम ने कहा कि 10 साल में कांग्रेस ने भारत निर्माण नहीं किया तो अब क्या करेगी?

मुलायम सिंह यादव ने रक्षामंत्री रहते सेना का मनोबल बढ़ाया। कांग्रेस की विदेश नीति के कारण पड़ोसी देश भी दूर होते जा रहे हैं। दोस्त बदल सकता है लेकिन पड़ोसी नहीं। आर्थिक नीति में भी कांग्रेस फेल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें