फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पड़ोसी युवक की साली को मैसेज भेजने पर हुआ बवाल, पथराव में पांच लोग जख्मी; हिरासत में एक आरोपी

Wed, 15 Nov 2023 03:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में नाबलिग लड़की को मैसेज भेजने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि मैसेज भेजने वाले पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में 16 साल के नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाले युवक की नाबालिग साली को मैसेज कर दिया। इसी बात पर दो गुटों के बीच बवाल हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पथराव होने लगा। बलवे और हमले के दौरान पांच से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घायलों को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने बलवा, हमला करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में फिलहाल एक आरोपी जस्सी उर्फ जगपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। बलवे में शामिल नाबालिग समेत छह आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है।

विज्ञापन


पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात कल्याणपुरी 12 ब्लॉक में पथराव और बलवे की सूचना मिली। खबर मिलते ही फौरन आसपास के थानों से पुलिस बुलाकर मौके पर भेजा गया। पुलिस को मौके पर पांच से अधिक लोग जख्मी हालत में मिले। घायलों को अस्पताल पहुंचवाया गया। बाद में भीड़ को भी खदेड़ दिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि 16 साल के एक नाबालिग लड़के ने अनुराग (20) नामक युवक की साली को मैसेज कर दिया था। अनुराग ने इसका विरोध करते हुए नाबालिग को अपनी साली से दूर रहने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद वह नहीं माना।

रात करीब 10.45 बजे अनुराग और उसके दोस्त 12-13 ब्लॉक पहुंचे और नाबालिग से बातचीत करने लगे। इस दौरान नाबालिग से इनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि नाबालिग ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बुला लिया। कहासुनी के बाद इन लोगों ने अनुराग व उसके दोस्तों पर हमला करने के अलावा पथराव कर दिया। दोनों ओर से भीड़ जुट गई और पत्थरबाजी होने लगी। बवाल के दौरान अनुराग, ईशान (16), बादल (19), इस्मीत (14) और बुलबुल (34) व अन्य जख्मी हो गए। घायलों को पीसीआर और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि नाबालिग समेत तारसेम, राहुल, जस्सी, सुखी और अरुण की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने देर रात को ही जस्सी को दबोच लिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें