पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव दहपा में छेड़छाड़ का विरोध करना एक पक्ष को भारी पड़ गया। दबंगों ने मारपीट कर चार महिला समेत पांच को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव को देखते पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सीओ पिलखुवा अनीता चौहान के बताया कि दहपा गांव में एक परिवार का आरोप है कि सोमवार की रात पड़ोसी दूसरे पक्ष के युवकों ने मकान की छत से युवतियों को देख अश्लील इशारे करते हुए छेड़छाड़ की। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दबंगो द्वारा पथराव भी किया गया, जिसमें चार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया। गांव के दो पक्षों में तनाव को देखते पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।