दिल्ली में बस स्टॉप को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए परिवहन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। योजना यह बनाई गई है कि इसके 50 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो।
राष्ट्रीय राजधानी में बने बस स्टॉप अतिक्रमण की चपेट में हैं। इससे न केवल यात्रियों को परेशानी होती हैं, बल्कि सड़कों पर जाम की स्थिति भी बन रही है। ऐसे में इन बस स्टॉप को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए परिवहन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। योजना यह बनाई गई है कि इसके 50 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो। इसके लिए चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही 50 की दूर पर मार्किंग की जाएगी। अगर अतिक्रमण हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली परिवहन अवसंरचना विकास निगम (डीटीआईडीसी) ने इस संबंध में निविदा जारी किया है। इसके तहत बस स्टाप पर अतिक्रमण न करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाया जाएगा। साथ ही 50 मीटर की दूरी पर मार्किंग की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा समय में 100 बस स्टॉप पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत योजना लागू की जाएगी। यह ऐसे बस स्टाप होंगे, जहां पर सबसे अधिक अतिक्रमण रहता है। इन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।