फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: सद्दाम के पैर से टच हुई फॉर्च्यूनर तो मच गया बवाल, दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट; छह गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 07:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एनएच नौ पर मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच नौ पर मामूली बात को लेकर दो पक्ष सरेआम आमने-सामने आ गये। दोनों पक्षों में लात-घूंसे व लकड़ी के फट्टे चले, जिससे दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गये। झगड़े के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एनएच नौ के सर्विस रोड पर वाहनों के पहिये थम गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे पुलिस को मसूरी एनएच नौ स्थित शमीम होटल के सामने दो पक्षों में रोड पर झगड़ा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के नौशाद, अफजाल पुत्रगण अब्दुलरहीम निवासीगण गांव मसूरी तथा दूसरे पक्ष के सद्दाम, जिशान, आमिर व मुजम्मिल पुत्रगण सगीर अहमद निवासीगण रेलवे-स्टेशन रोड मसूरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि दोपहर दो बजे एनएच नौ सर्विस रोड पर मसूरी निवासी नौशाद व अफजाल व अन्य अपनी गाड़ी फॉर्च्यूनर से रांग साइड जा रहे थे, जब ये शमीम होटल के सामने पहुंचे तो वहां खड़े सद्दाम के पैर में इनकी गाड़ी टच हो गई। सद्दाम व इसके भाईयों आमिर, जिशान व मुजम्मिल पुत्रगण सगीर अहमद निवासीगण रेलवे-स्टेशन रोड मसूरी ने कार चालकों को गाली-गलौज करने लगे। जब इन्होंने गाली-गलौज करने का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों ने फोन करके अपनी साथियों को बुला लिया। एनएच नौ सर्विस रोड पर मारपीट के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया, भगदड़ मच गई और वाहनों के पहिये भी थम गये। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जो जख्मी भी हैं। एक पक्ष के नौशाद व अफजाल पुत्रगण अब्दुलरहीम निवासीगण गांव मसूरी तथा दूसरे पक्ष के सद्दाम, जिशान, आमिर व मुजम्मिल पुत्रगण सगीर अहमद निवासीगण रेलवे-स्टेशन रोड मसूरी को मेडिकल कराकर शांति भंग की धारा में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने दोनों पक्षों के 6 नामजद तथा 5 अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2),115(2),352,351(3),131,194(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें