फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महिला के चेचरे भाई ने की थी मां-बेटे की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदपुरी में मां-बेटे की हत्या मामला : नशा व आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने को कहती थी बहन तो नाराज हो जाता था
विज्ञापन

- आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के जरिए पकड़ा गया है, पैसे को लूटने की बात भी स्वीकार की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने गोविंदपुरी में मां शारदा साहू (38) और बेटा खुशहाल (13)की हत्या की गुत्थी को 72 घंटे में सुलझा लिया गया है। मृतका शारदा के चचेरे भाई सौरभ साहू ने दोनों की हत्या की थी। जिला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सौरभ साहू को शनिवार तड़के तुगलकाबाद एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया है। उसे पैर में गोली लगी है। आरेापी ने रंजिश के चलते बहन और भांजे की बेरहमी से हत्या कर दी। इसकी वजह यह थी कि मृत महिला उसे उसकी नशे की लत और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए कहती थी। पैसे को लूटना भी इसका उद्देश्य था।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डाॅ. हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपी ने छीन-झपट (स्नैचिंग), चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज पिछले मामलों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, कई खोल, वारदात के समय पहने हुए कपड़े और अन्य आपत्तिजनक सबूत व सामान बरामद हुआ है। पुलिस उपायुक्त ने इस दोहरे हत्याकांड को सुलझाने के लिए गोविंदपुरी थाने का काम देख रहे अंडर ट्रेनी आईपीएस हरनीत सिंह, एसीपी कालकाजी, वीकेपीएस यादव, स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डागर व नारकोटिक्स प्रभारी इंस्पेक्टर विष्णु दत्त आदि की विशेष टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मामले दर्ज हैं : आरोपी सौरभ साहू (28) मृत महिला का सगा चचेरा भाई है। संगम विहार, दिल्ली निवासी आरोपी सौरभ साहू पुत्र छोटे लाल का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह चोरी, छीन-झपट और लूट सहित 4 मामलों में संलिप्त पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें